बढे मिल कर कदम तो तूफानों से भी कोई डर नहीं
मन में विश्वास हो तो कोई काम होता मुश्किल नहीं
बढ़ो खाटली मल्ली लोगो अब तुम को ही आगे आना है
न रहा विश्वास किसी पर मुकान हासिल तुमको करना है
अनेकता से एकता का सन्देश सब को बताना है
खाटली मल्ली में विकास का परचम लहराना है
कहते.रोते रहे बिना उपचार के चल दिए अपने
बरसों से पाले हर एक ने विकास के हर सपने
नयी उमंग के साथ साकार करो सब अपना सपना
सब देख लिया समझ लिया नेता नहीं होता अपना
सब ने देखा वर्षों से इस छेत्र में कहीं विकास नहीं
सामने नदी बहे जहाँ फिर भी छेत्र में पानी नहीं
नमन करे उन शहीदों को जिन्होंने उत्तराखंड दिया
दुःख भी है माँगा था वीरों ने गैरसैण ,देहरादून दिया
समय की पुकार है सब को शपथ अब यह लेना है
विकास की लहर चले हर गांवों में। खाटली मण्डल की पहचान बनाना है
ब्लॉक हो या पट्टी.छेत्र हर जगह एक साथ आना है
हर छेत्र हो खुशहाली मन की दिवाली खुशियां लाना है
हर एक का सपना साकार हो ऐसा छेत्र बनाना है
जिन्होने केवल सपना दिखाए उनको भी बताना है
चलो साथ बढ़ाओ हाथ सपना साकार करना है
अपने छेत्र को उन्नति की ओर अब बढ़ाना है
जय उत्तराखंड देव भूमि पहाड़ . जय खाटली रशिया महादेव




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें