नमस्कार
दोस्तो आप जानते हैं उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक के अंतर्गत खाटली पट्टी और सबली आती है हमारा छेत्र खाटली में है छेत्र अभी तक विकास नहीं कर पाया है , साधनों के लिए तड़पते रहते हैं कब विकास होगा लोग इस लिए पलायन कर रहे हैं , इसके अंतर्गत बीरोंखाल में एक मात्र हॉस्पिटल है , रशिया महादेव छेत्र में वर्षों पहले ग्राम नऊ के कलिंकाधार में 30बैड के अस्पताल की नीव रखी गई थी परन्तु सरकार की अनदेखी से बीस गाउं से अधिक गाउं के इलाज के लिए भटकते रहते हैं नामत्र की डिस्पेंसरी रह गया वह जहां कोई सुभिधा नही , ब्लॉक में एक मात्र स्टेट बैंक की शाखा बीरोंखाल में रशिया महादेव में बोर्ड ही लगा है , हमारे पूर्वजों की मेहनत से रोड ,बस आ गई नमन उन समाज सेवी लोगो को जिनकी वजह से यह हुआ , दिल्ली में खाटली विकास मण्डल की स्थापना किदवई नगर दीवा मंदिर में की गई थीं मैं भी 1983में शामिल हुआ था लोगो का जोश देख कर अति खुशी होती थी चार साल बाद किसी कारण वस बाद में शामिल नहीं हो सका 2018को पुनः अपने भाई बन्धुऑ को मिलने की जिज्ञासा जागी आज भी एक सदस्य के रूप में शामिल हो कर धन्य समझता हूं, 74साल पहले हमारे पूर्वजों ने मेहनत की जिसके कारण तीन चार इंटर कालेज आए पर डिग्री कॉलेज आज तक नही आया , सांसद, विधायक वादा तो कर जाते हैं परंतु वोट के बाद दिखते नही , मण्डल भी मंदिर तक सीमित रह गई है अब फिर से आगे बढ़ रहें हैं सफलता कब तक मिलेगा बता नही सकते जो मिला हमारे पूर्वजों की वजह से जिसमे प्रमुख ग्राम नऊ स्व श्री राजेसिंह रावत धौड़िया, गुमानसिंह दिगोला,सुलतान सिंह दिगोला, कल्याणसिंह मंगरों, अवतार सिंह गोलुगाओं , चंदनसिंह डांडा गौना, कन्हैया सिंह नेगी ग्वीनमाला, दामोदरसिंह कोटनाला थकुलसारी मंगलसिंह सजवान थकुलसारी बडी, शिवचर्णसिंह रंगलछा, ज्ञानसिंह क्वाट , आनंदप्रकाश पोखरियाल नाकुरी, मानवरसिंह रावत कोलरी, जगेंद्र सिंह गुसाईं घोड़ियाना, उमेद सिंह गुसाईं किलानी, रामचंद्र निर्मोही सिल्ली तली, उदय सिंह रावत तकुलसारीदिलवर सिंह कंडूली , शिवानंद नौटियाल का सहयोग तथा अन्य महान बुद्ध जीवियों ने खाटली मण्डल की नीव रखी जो आज हमारे लिए गौरव की बात है 75साल का जश्न हो नई समिति से उम्मीद करते हैं







अति सुन्दर
जवाब देंहटाएं